जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 की रहनेवाली महिला तनुश्री आदित्य के गले से बदमाश सोने का मंगलसूत्र छीन कर भाग गए हैं. तनु श्री आदित्य ने बताया कि वह शनिवार को अपने ऑफिस से काम खत्म कर घर जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्कूटी से जा रही थी. उसी दौरान काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर एक बदमाश आया और अचानक तनुश्री के गले से मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गया. तनुश्री ने घटना की सूचना मानगो थाना पुलिस को दे दी है. मानगो पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.











