जमशेदपुर: बालानन्द तीर्थाश्रम, भालूबासा शीतला माता मंदिर कमिटी, द बंगाल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर ब्लडसेन्टर तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से साकची स्थित बंगाल क्लब परिसर में रक्तदान शिविर आयोजितहुआ. जहां भीषण गर्मी के बीच रक्तदाताओं के उत्साह से 376 यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तदान शिविर के आयोजन में सभी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं, जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के टेक्निशियन, एवं रेड क्रॉस के भोलेंटियर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुएरक्तदाताओं के रक्तदान में उन्हें मदद की. कार्यक्रम को सफल बनाने में बालानन्द तीर्थाश्रम के अचिन्तम गुप्ता, शीतला माता मंदिर कमिटी, भालुबासा के कमलेश साहू, बंगाल क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता तापस मित्रा, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम ने बेहतरीन रक्तदान शिविर का आयोजन किया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथिके रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो, राजकुमार सिंह, गुंजन यादव, आनन्द बिहारी दुबे, कुणाल षाडंगी, पूरबी घोष ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया तथा कार्यक्रम की सराहना की. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रूप से दिनेशानन्द ब्रह्मचारी, सामंत कुमार, विश्वरूप मंडल, देबाशीष नाहा, भास्कर चटर्जी ने भूमिका निभायी. कार्यक्रम के अन्त में रक्तदाताओं को आभार रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह, बालानन्द तीर्थाश्रम के अचिन्तम गुप्ता, शीतला माता मंदिर के कमलेश साहू, बंगाल क्लब के तापस मित्रा ने व्यक्त किया.











