जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में डिलीवरी ब्वाय विशु सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है. विशु सिंह मानगो का ही रहने वाला है, उसने बताया कि वह आर्डर लेकर सहारा सिटी में अभिषेक चौधरी के फ्लैट पर गया था. उसके फ्लैट को नाक किया तो उसकी पत्नी निकली और कहा कि उन लोगों ने आर्डर नहीं किया है. वह लौट रहा था. तभी अभिषेक चौधरी पहुंच गया और गाली गलौज करने लगा.
इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय विशु सिंह वहां से चला गया. लेकिन गेट पर गार्ड ने उसे रोक लिया. बताते हैं कि अभिषेक चौधरी और अन्य लोग उसका पीछा कर रहे थे.(नीचे भी पढ़े)
गार्ड द्वारा रोके जाने के बाद गेट पर डिलीवरी ब्वॉय विशु सिंह रुक गया और चार पांच लोग वहां पहुंच कर उसके साथ मारपीट करने लगे. सर पर धारदार हथियार से वार कर दिया. इससे वह जख्मी हो गया. तभी किसी ने गोली चलाई तो विशु ने बचने की कोशिश की और गोली अभिषेक को लग गई. टीएमएच इलाज चल रहा है विशु ने मानगो थाने में शिकायत दर्ज करा दी है पुलिस पूरे घटना स्थल की जांच कर रही है.











