
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना पुलिस के गश्ती दल को एक और कामयाबी हाथ लगी है. जहां शनिवार को मिले गुप्त सूचना पर संध्या गश्ती दल ने जुबिली पार्क गेट नम्बर- 1 से एक युवक को अवैध देसी पिस्टल दो 7. 65 बोर के जिंदा कारतूस, एक काले रंग का पल्सर मोटरसाइकिल और एक विवो मोबाइल के साथ धर दबोचा. जिसका नाम सागर प्रताप सिंह बताया जा रहा है, जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि युवक की निशानदेही पर कांड के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. विदित हो कि 2 दिन पूर्व जुबिली पार्क के समीप से ही एक और युवक हथियार के साथ दबोचा गया था. दो दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.











