रांची : निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही ईडी कोर्ट में पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार, खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश और पूर्व जेई राम विनोद सिन्हा की पेशी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. जिसमें विशेष न्यायाधीश पी के शर्मा ने तीनों की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ा दी है. (नीचे भी पढ़ें)
बीमार होने के कारण पूजा ईडी कोर्ट नहीं पहुंच सकी. बताते चले कि पूजा सिंघल का इलाज रिम्स में चल रहा है. 10 अप्रैल को पूजा सिंघल के खिलाफ कोर्ट के द्वारा आरोप गठित किया गया था. साथ ही तीनों सहयोगियों के खिलाफ भी चार्जशीट ईडी के द्वारा दाखिल किया गया है.












