जमशेदपुर : जमशेदपुर के टिमकन इंडिया लिमिटेड कंपनी के संवेदक भारद्वाज इंफ़्राकोन प्राइवेट लिमिटेड के तहत कार्य कर रहे मजदूरों के शोषण के विरोध में तमाम मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं. इन्होंने अपने लिए न्याय की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. जोहार झारखण्ड श्रमिक महासंघ के बैनर तले इनके द्वारा आंदोलन किया जा रहा है. इन्होंने इसके पूर्व इस मामले को लेकर उपश्रामयुक्त से भी गुहार लगाई थी, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
इन्होने कहा कि उक्त संवेदक द्वारा मजदूरों को प्रताड़ित किया जा रहा है, और कइयों का गेटपास भी छीना गया है. इसके विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही जिले के उपायुक्त से न्याय दिलवाने की मांग की गयी है.











