जमशेदपुर: उलीडीह थाना अंतर्गत शिव मंदिर लाइन में एक कुरियर ऑफिस में लूट हुई है. बदमाशों ने आफिस में घुसकर दिनदहाड़े हथियार दिखा कर रुपए लूट लिए. बदमाशों की संख्या दो थी. बदमाशों ने ऑफिस के कर्मचारी अनूप शर्मा से लूट ली. युवकों ने ऑफिस के गल्ले में रखे कुल 29 हजार रुपये और अनूप का मोबाइल लूट लिया है. घटना को अंजाम देते हुए युवक पैदल ही मौके से फरार हो गए.इधर, घटना के बाद अनुप ने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी और उलीडीह थाना में मामले की शिकायत की है. शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.(नीचे भी पढ़े)
घटना रविवार दोपहर 2.30 बजे की है.हालांकि यह सारी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. अनुप ने पुलिस को बताया कि वह कार्यालय में बैठा था तभी दो युवक कार्यालय में घुस गए. उनमें से एक हाफ पैंट में था और उसने हेलमेट पहन रखा था. दोनों अंदर घुसे और पिस्टल निकाल कर उस पर तान दी. विरोध करने पर उसने जाने से मारने की भी धमकी थी. अपराधियों ने गल्ले में रखे रुपये निकाले और मोबाइल लूट कर चले गए.इधर घटना के बाद पुलिस मामले जांच कर रही है.












