बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में हॉल का सोमवार को विधायक समीर कुमार महंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. ज्ञात हो कि विधायक समीर महंती चार माह पहले नवोदय विद्यालय आये थे उसी समय शिक्षकों ने विधायक के समक्ष हॉल निर्माण कराने की मांग की थी. विधायक ने उस समय उन्हें विद्यालय में जल्द ही हॉल निर्माण कराने का आश्वासन दिया था. (नीचे भी पढ़े)
आज विद्यालय में हॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में हर्ष व्याप्त है. मौके पर सौमित्र ओझा, हिमांगशु सोम, दुर्गा मन्ना, दिलीप नायक, लालमोहन मुर्मू, पुलकेश नायक, कमल दत्त, जूना सोम, पिंटू दत्त,सौरभ घोष,सुब्रतो घोष,कमल सिंह, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.











