गालूडीह: विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में सीआरपी अनिता सतपति, प्रधानाध्यापक साजिद अहमद, सीडब्लूसी के सरस्वती बराम, सिनी टाटा ट्रस्ट के एबलिन मैम के नेतृत्व में 21 फलदार एवं औषधीय वृक्ष के पौधे लगाए गए. जिसमे मुख्यरूप से आम, अमरूद, नीम्बू, कटहल, जामुन, अशोक, नीम, कदम एवं कई अन्य औषधीय वृक्ष के पौधे लगाए गए. सभी पौधे वन विभाग घाटशिला एवं सीडब्ल्यूसी द्वारा उपलब्ध कराए गए थे. वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कार्यशाला एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. चित्रांकन प्रतियोगिता में कुल 20 बच्चे भाग लिए जिसमे अवन्ति मुर्मू प्रथम, फुलमनी मुर्मू द्वितीय और ईशान सोरेन तृतीय स्थान प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़े)

तीनों विजेताओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मौके पर सीडब्ल्यूसी (सेंटर फॉर वर्ल्ड सोलिडेरिटी) के सावित्री महतो, सरस्वती बराम और मालारानी भकत, सिनी टाटा ट्रस्ट के एबलिन मैडम, एसएमसी अध्यक्ष सोनमनी मुर्मू, शिक्षक बापी पॉल, निखिल रंजन धावरिया, सिनगो सोरेन, अमरजीत माझी, बाल संसद के सभी सदस्य तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
केजीबीवी में विश्व पर्यावरण दिवस
दूसरी ओर गालूडीह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजय साहू, पंचायत स्वयंसेवक झंटू कुमार शीट उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर के अंदर पौधे लगाए गए और सभी ने मिलकर पर्यावरण को बचाने की शपथ ली. वार्डन लिपिका साहू ने छात्राओं से कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधों का बड़ा महत्व है. उन्होंने बताया कि प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न करें.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही विद्यालय में अधिक पेड़ लगाकर ग्रीन स्कूल बनाने एवं प्लास्टिक को लॉक करने के बारे में विचार व्यक्त किए. वहीं, शिक्षिकाओं ने छात्राओं को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया तथा उनको वृक्षारोपण के महत्व और पृथ्वी पर इसके सुखद प्रभावों को बताया. मौके पर वार्डन लिपिका साहू एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थी.(नीचे भी पढ़े)
फैक्ट कंप्यूटर एडुकेशन में मना विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस पर घाटशिला के फैक्ट कंप्यूटर एडूकेशन में विधार्थियों द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया. इसमें अनेकों फलदार पौधे छायादार पौधे लगाए गए. साथ ही प्रकृति को हरा भरा और पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया गया.इस मौके पर संस्था के संचालक मंटू प्रजापति ने बताया कि फैक्ट कंप्यूटर अपने विधार्थियों को न केवल कंप्यूटर से संबंधित ज्ञान बल्कि विधार्थियों को उनके सामाजिक दायित्व का भी बोध कराती रहती है.(नीचे भी पढ़े)

जिससे विधार्थी आज के समय में एक जिम्मेदार नागरिक बन सके. भविष्य में वृक्ष को बचाने और समाज में जागरूकता फ़ैलाने में भी आप सभी विद्यार्थियों का अपना योगदान दिया जाना चाहिये. विधार्थियों ने नीम, बरगद, पीपल, आम, इत्यादि जैसे पौधों को लगाया. मौके पर शिक्षक सूरज प्रजापति, सिमोन मुर्मू, पार्वती, सोनिया, हिकिम, राहुल, हिकीम मुर्मू एवं काफी संख्या में छात्र – छात्राएं मौजूद थे.











