जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना की पुलिस ने चोरी के एक मामले में सीतारामडेरा न्यू ले आउट निवासी अजय शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है. मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी आनंद कुमार का एक शादी समारोह साकची में था. साकची थख़ना की शादी पार्टी से कीस ने सोने के आभूषण, रुपये, मोबाइल, शादी पार्टी का लिफाफा का बैग किसी ने चोरी कर ली थी. इसको लेकर सीसीटीवी की जांच की गयी, जिसके बाद आरोपी की हचान की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद पुलिस ने उसके पास से 51850 रुपये नगद के अलावा सोने का मंगलसूत्र, सोने का एक चेन, एक जोड़ा हाथ का कंगन, एक जोड़ा कान का झुमका, एक मोटारोला कंपनी का आसमानी रंग का मोबाइल फोन, 145 पीस शादी पार्टी का लिफाफा, एक नीला और भूरा रंग का लेडीज पर्स को भी जब्त किया है. पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है.











