जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की मानगो शाखा की ओर से न्यू पुरुलिया रोड हनुमान मंदिर के पास स्थित पृथ्वी पार्क में पौधरोपण किया गया. इसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव विवेक चौधरी, जिला पदाधिकारी उमेश शाह, विजय खेमका एवं मानगो शाखा के सलाहकार समिति सदस्य डॉ राधेश्याम अग्रवाल उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को सफल बनाने में मानगो शाखा अध्यक्ष लाला जोशी, सचिव अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक पटवारी, सहसचिव संजय अग्रवाल, अजय चौधरी एवं कार्यकारिणी सदस्य विक्रम केडिया, रामस्वरूप शर्मा, संजय सावा, शुभम शर्मा, नब्बू अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं पप्पू शाह भी इस दौरान उपस्थित रहे.











