रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के पंप रोड के जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर आम जनता ने सांसद गीता कोड़ा से शिकायत की. जनता की शिक़ायत पर जर्जर सड़क के समस्या के समाधान के लिए सांसद गीता कोड़ा ने फोन पर ही नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह पोड़ाहाट एसडीओ रीना हांसदा से बातचीत की और सड़क निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी ली. एसडीओ रीना हांसदा ने सांसद को जानकारी देते हुए कहा कि सड़क जीर्णोद्धार व नया सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर नगर विभाग को भेजा है.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक पंपरोड वासियों को जर्जर सड़क से निजात मिल जाएगी. सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा यह एक अति महत्वपूर्ण सड़क है और अब सड़क को बनाने के लिए विभागीय प्रकिया शुरू कर दी गयी है. इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, सांसद प्रतिनिधि अंबुराय चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड, बीस सूत्री सदस्य अमित मुखी, गोविंद प्रधान, सन्नी रॉबर्ट एंथोनी, त्रिशानु राय, प्रवक्ता जितेन्द्र ओझा , आर्यन हांसदा, सुखराम मुंडा, मनोज भंसाली सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे.











