जमशेदपुर : वर्तमान में शहर का तापमान अपने चरम पर है. इस वर्ष भी गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है. ऐसे वक्त में पूर्वी सिंहभूम ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन की गोलमुरी शाखा ने गोलमुरी बाजार मुख्य मार्ग में प्रातः 11 बजे से हजारों की संख्या में राहगीरों की ठंडे पानी एवं गुड़- चना से सेवा की. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर प्री वेडिंग शूट के विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया, जिसमें समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. खास बात यह रही कि शाखा की महिला सदस्यों ने भी इसका समर्थन किया और यह निश्चय किया कि सामाजिक कार्यक्रमों में बेवजह के दिखावे का विरोध करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश रिंगसिया, जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव श्री विवेक चौधरी, कोषाध्यक्ष मोहित साह, भालूबासा शाखा अध्यक्ष पंकज छावछरिया एवं पवन अग्रवाल शामिल हुए.(नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक राजीव बेगराजका और लखन केवलका के साथ संरक्षक कैलाश अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, अध्यक्ष श्री कमल लड्ढा, सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सदस्य सुशील अग्रवाल, दिलीप लड्ढा, राहुल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, संदीप रिंगसिया, दीपक अग्रवाल, कमलकांत अग्रवाल की अहम भूमिका रही.











