जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर की रहने वाली महिला कविता कुमारी को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया है. इस मामले में पुलिस ने बिरसा नगर थाने में कविता कुमारी के आवेदन पर पति समेत ससुराल के 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. (नीचे भी पढ़े)
इस मामले में कविता कुमारी के पति सुमित कुमार के अलावा सास वीणा देवी, ससुर करमू राम, ननद रुचि कुमारी, ननद सीमा लता, ननद स्वाति लता, नंदोई पंचम राम, नंदोई गोपीचंद और नंदोई नंद देव राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी आरोपी गुमला के रहने वाले हैं.











