जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत कृष्णा नगर चंदन कुमार पर गौर बस्ती में सुवर्णरेखा नदी किनारे दो राउंड हवाई फायरिंग हुई है. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है. इस मामले में चंदन कुमार के आवेदन पर पुलिस ने नीरज भगना, परविंदर सिंह, राज बच्चा, साजन मिश्रा और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. साजन मिश्रा एमजीएम थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जबकि नीरज भगना, परविंदर सिंह और राज बच्चा उलीडीह थाना क्षेत्र के शांति नगर के रहने वाले हैं. पुलिस मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. बताते हैं कि चंदन कुमार, नीरज भगना का पड़ोसी है.(नीचे भी पढ़े)
नीरज अपने घर आया हुआ था. तभी उसका पड़ोसी से विवाद हो गया. नीरज ने फायरिंग की और फरार हो गया. उस पर एक महिला के साथ मारपीट का भी आरोप है. नीरज अमरनाथ गिरोह का सदस्य बताया जाता है. कुछ दिनों पहले पशु व्यापारी के अपहरण के मामले में भी नीरज संलिप्त था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. नीरज का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.











