गालूडीह : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मंगलवार को घाटशिला का दौरा करते हुए लोगों से मुलाकात की एवं बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. श्री षाड़ंगी ने समाजसेवी हीरा सिंह के आग्रह पर मऊभण्डार बी ब्लॉक निवासी भीष्म रवानी, जो चाय की दुकान चलाते हैं, दो दिन पूर्व आंधी तूफान में उनकी चाय की दुकान के ऊपर वाला छत उड़ गया था आज पूर्व विधायक शाह झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने उनको तिरपालत्रिपाल प्रदान किए तथा किताडीह के निवासी विश्वनाथ पात्रा जिनका बाइक से एक्सीडेंट होने जाने के कारण आज एक साल से घर में रहते थे जिसके चलते चलने-फिरने में असमर्थ थे, उन्हें नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से वैशाखी मुहैया कराई गई. (नीचे भी पढ़ें)
तिरपाल तथा बैसाखी मिलने से अब उन लोगों का जीवन आसान बनेगा. इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी. सभी ने पूर्व विधायक व नाम्या स्माइल फाउन्डेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की, जिसे कभी भुला नहीं जा सकता है. मौके पर उत्तरी मऊभंडार पंचायत के मुखिया हीरा मुर्मू, मनोज सिंह, महेश, सूरज दुर्गा चरण, प्रदीप पात्रा, पवन पात्रा, सुशांत पात्रा, संजय, पात्रा,आजाद बेरा, हीरा सिंह, अजय राज, अनिल और भी अनेक ग्रामीण मौजूद थे.











