जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा बस्ती निवासी एक महिला उमा वसानी से रंगदारी मांगी गई है. वह उमा वसानी के आवेदन पर मंगलवार को बिष्टुपुर थाने में हरजीत सिंह उर्फ चिंटू और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उमा वसानी का कहना है कि इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उनसे रुपये ठग लिए. इसका विरोध करने पर रंगदारी की मांग की गई. मंगलवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.











