
जमशेदपुर : राजनीति करने वाले लोगों को यह कहा जाता है कि किस तरह पैसा अर्जित करते हैं. लेकिन राजनीति में अभी भी ऐसे कई लोग हैं जो सुचिता और स्वच्छता का प्रमाण पेश करते हैं. ऐसा ही प्रमाण दिखा चाईबासा के पूर्व भाजपा विधायक पुतकर हेंब्रम के देहांत के बाद. विधायक पुतकर हेंब्रम का टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज चल रहा था. टीएमएच का बिल 3 लाख 6 हजार 210 रुपया का हो गया था. 1 लाख 30 हजार 500 रुपया का एडवांस उनका परिवार दे पाया था. लेकिन उनका 1 लाख 75 हजार 710 रुपया बकाया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसकी सूचना मिलने के बाद बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी को मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल टाटा स्टील प्रबंधन से बातचीत की जिसके बाद पूरा बिल को माफ कराया गया. दूसरी ओर, सुबह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देने वालों में मनोज सिंह, प्रदीप मुखर्जी, आरएसएस के रविंद्र जी, अमित आदि लोग उपस्थित थे.



