जमशेदपुर : जमशेदपुर के भुइयांडीह स्थित ग्वाला बस्ती मुख्य सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण कर बनाये गए दर्जनों दुकानों को जमशेदपुर अक्षेस तथा टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया. बता दें कि यहां मुख्य सड़क के किनारे जमीन को अतिक्रमित कर दर्जनों छोटे बड़े दुकान बनाये गए थे, और इन्हे खाली करने का नोटिस पूर्व में ही दे दिया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
बुधवार को जमशेदपुर अक्षेस तथा टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहंची. इस दौरान भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, हालांकि दुकानदारों ने टीम को देखते ही दुकानों से सामानो को खुद से ही खाली कर दिया. जिसके बाद बुलडोजर की मदद से तमाम अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया.



