जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में बुधवार को विप्रजय चक्रवात का असर देखने को मिला है. इस दौरान जमशेदपुर समेत आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश हुई है. वहीं बादल होने के कारण उमस की स्थिति बनी हुई थी. इसके पश्चात सुबह करीब 10.30 बजे के बाद तेज धूप खिली. तेज धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी फिर सताने लगी. वहीं देखा जाये तो सात दिन यानी बुधवार को शहर के अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. (नीचे भी पढ़ें)
गुरुवार को इन जिलों में बारिश की आशंका- मौसम विभाग की माने तो अभी 11 जून तक बारिश के आसार कम है. वहीं छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है. इसी के साथ गुरुवार को उत्तर पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में बारिश की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो जारी किया है. येलो अलर्ट सिमडेगा, गोड्डा, पाकुर, दुमका, देवघर, जामतारा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रांची, लातेहार, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल है.
हीटवेब के लिए इन जिलों को किया अलर्ट- गुरुवार को भी हीटवेब की स्थिति बनी हुई है. इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. येलो अलर्ट सिमडेगा, गोड्डा, पाकुर, दुमका, तामतारा, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां समेत अन्य हिस्सों में जारी किया गया है.











