जादूगोड़ा: यूसील की जादूगोड़ा प्रोसेसिंग प्लांट में सफाई के दौरान तीन ठेका मजदूर बेहोश हो गए. घटना पौने दो बजे की है. इधर सीआईएसएफ की अग्नि शमन विभाग की रेस्क्यू टीम ने घायल मज़दूरो की एबुलेंस से यूसील अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ठीक होने पर सभी को छुट्टी दे दी. (नीचे भी पढे)

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर पौने दो बजे यूसील की ठेका कंपनी दीपक इंजीनियरिंग के चार मजदूर भीम टुडू, जावेद व रमई मुर्मू टैंक सफाई करने उतरे थे. अचानक केमिकल गैस से सामना हो गया व वही बेहोश हो गए. जिसकी सूचना कंपनी प्रबंधक ने यूसील की सुरक्षा में जुटी सीआईएसएफ अग्निशमन विभाग के इंस्पेक्टर बलबिंदर सिंह को दी.(नीचे भी पढे)
उन्होंने अपने चार जवानों मसलन उमेश मुई, बी बोरो, राहुल व चालक अरविंद के साथ घायल मजदूरों को जादूगोड़ा प्रोसेसिंग प्लांट से रेस्क्यू किया. साथ ही उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाई. प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से तीन घायलों को छुट्टी दे दी गई. जिसकी बाद कंपनी प्रबंधक ने राहत की सांस ली.











