चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के माकड़ी गांव के घासियाडीह टोला में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने वृद्ध महिला मालती सोरेन के घर को तोड़ दिया है. हाथियों के झुंड ने घर में रखे सारे अनाज को भी बर्बाद कर दिया है. मालती सोरेन एक असहाय महिला है और घर में अकेली रहती है. हाथी द्वारा घर तोड़ने की सुचना पाकर झामुमो केन्द्रीय सदस्य आदित्य प्रधान कार्यकर्ताओं के साथ मालती सोरेन के घर पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आकलन किया और तत्काल राहत के लिए तिरपाल, चावल और नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया. (नीचे भी पढ़ें)
श्री प्रधान ने रेंजर दिग्विजय सिंह से दुरभाष पर बात कर यथाशीघ्र सरकारी सहायता देने का आग्रह किया. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ललित मांडी, जिला बीस सुत्री सदस्य डोमन माझी, प्रखंड कोषाध्यक्ष मंगल हांसदा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनाराम बास्के, लालमोहन मांडी, मिठु हांसदा, अनुप नायेक, मुन्ना प्रधान, राजाराम मांडी, छाकु हेम्ब्रम दाशमाथ मुर्मु समेत अन्य उपस्थित थे.











