बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी लैंपस में विधायक समीर महंती ने सोमवार को स्वर्ण धान बीज वितरण का उद्घाटन किसानों के बीच बीज वितरण कर किया. किसानों के लिए 30 क्विंटल धान का बीज पाथरी लैंपस में आया है. बीज 17.80 की दर पर प्रति किलो दिया जाएगा.धान बीज लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड की छाया प्रति को जमा करना अनिवार्य होगा और निबंधित किसान को ही धान बीज मिलेगा.(नीचे भी पढ़े)
मौके 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,समीर दास,रासबिहारी साव,खीतीश मुंडा, सुमित माईति, बापी साव, बिकास घोष, धोनू साव, पंचायत समिति राजू पातर, बीस सूत्री सदस्य सुधांगशू सीट, बिट्टू पात्र, राजीव लेंका, बिशु ओझा, देवाशीष पैरा, मनोज माईति, पियुज बेरा, समेत अन्य किसान उपस्थित थे.




