पूर्वी सिंहभूम जिले में उप विकास आयुक्त की पदस्थापना एवं जिला परिषद सदस्यों को मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी समेत अन्य समस्याओं को लेकर जिला परिषद सदस्यों ने झारखंड विधानसभा के जिला परिषद एवं पंचायती राज के सभापति के आवास पहुंचे व एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया गया कि विगत अक्टूबर माह से जिले में उपविकास आयुक्त का पद रिक्त है. बताया कि उपविकास आयुक्त जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी होता है, लंबे समय से पद रिक्त होने के कारण विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे है. विकास के लिए जिले में अविलंब उप विकास आयुक्त की पदस्थापना अति आवश्यक है.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही बताया गया कि राज्य सरकार ने जिला परिषद सदस्यों को प्रतिमाह ₹2500 मानदेय देने का निर्णय लिया है. जो न्याय संगत नहीं है. सरकार के इस निर्णय से सभी जिला परिषद सदस्य उपेक्षित हैं. सभी समस्याओं से अवगत होने के बाद सभापति ने इस संबंध में राज्य के मुखिया से समस्या के निराकरण की बात कहीं. सभी जिला परिषद सदस्यों को राज्य के मुख्यमंत्री से शीघ्र ही भेंट कराने का आश्वासन दिया है. इस अवसर पर घाटशिला जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह, कविता परमार, कुसुम पूर्ति समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



