जमशेदपुर : ईद ऊल अजहा (बकरीद) 29 जून को मनायी जायेगी. सोमवार को बकरीद का चांद देख लिया गया. इसकी जानकारी इमारत-ए-शरिया की ओर से दी गयी है. इमारत-ए-शरिया के जमशेदपुर हेड काजी सऊद आलम कासमी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोमवार जून को देश के सभी स्थानों पर जिलहिज्जा माह का चांद आम तौर पर नजर आ गया है, जिसकी तस्दीक हो चुकी है, इस कारण 20 जून को ईद उल अजहा को पहली तारीख होगी, इस्लामी कैलेंडर का बारहवां और अंतिम माह है. (नीचे भी पढ़े)
चांद दिखने के 10वें दिन बकरीद मनायी जाती है. यह माह दुनिया भर के मुसलमानों के लिए महत्व रखता है क्योंकि यह महिना वह है, जिसमें मक्का की हज यात्रा होती है. बकरीद का त्योहार चांद दिखने के दसवें दिन मनाया जाता है और ईद उल जुहा या अजहा या बकरीद, ईद उल फित्र के दो माह नौ दिन बाद मनायी जाती है. सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में रविवार को ही चांद नजर आ गया था. खाड़ी देशों में बकरीद का त्योहार 28 जून को मनायी जायेगी.





