घाटशिला : भारतीय जनता युवा मोर्चा घाटशिला मंडल कार्यसमिति की बैठक युवा मोर्चा कार्यालय राजस्टेट में रविवार को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति के अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें युवा मोर्चा को प्रदेश और जिला से मिली कार्यक्रमों पर चर्चा किया गया. बैठक में भाजपा युवा नेता लखन मार्डी ने संबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश के युवा जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बन रहे हैं. भारत सबसे युवा देश है हमारी सरकार ने युवाओं के सपनों को नया पंख दिया है नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारे युवा नए भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महती भूमिका निभा रहे हैं. कौशल विकास योजना के तहत उनके कौशल को विकसित किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से लगभग 39.65करोड़ लोन प्रदान किया गया है व्यवसाय से युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं. 2014 की तुलना में आज स्टार्ट ऑफ की संख्या में 100 गुना की वृद्धि अपने आप में बताती है हमारे युवा कितने क्षमता वान और विजनरी हैं. 2017 से 2021 के बीच केवल टेक स्टार्ट-अप द्वारा 23 लाख प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन हुआ है. प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना जैसे महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार चला रही है हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का भी दायित्व बनता है वंचित जरूरतमंद को इस योजना का लाभ कैसे मिले इसके निमित्त पहल करनी चाहिए.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, कौशिक कुमार, जिला महामंत्री हरप्रीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, उपाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, दिनेश बाल्मिकी, नबरून नियोगी, सूजन मन्ना, कालटू मन्ना,राजकुमार वर्मा, एमडी शाहिद, साहिल आनंद, जगतू महतो, बिबेक सिंह, अमित हाजरा, नीतीश कुमार, स्वरूप कुमार, सिमोन मुर्मू, महेश बारी, गोविंद, मिथिलेश सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.



