जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी. यह कार महिला चला रही थी. इस दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है. लेकिन, महिला बाल बाल बच गई है. उसे चोट नहीं आई है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.(नीचे भी पढे)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला कार लेकर सोनारी ब्रिज की तरफ जा रही थी. ट्रेलर भी साकची की तरफ से सोनारी ब्रिज की तरफ मरीन ड्राइव पर जा रहा था. तभी, ट्रेलर ने कार को साइड से टक्कर मार दी.



