जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र निवासी बिसराम साकेत से चाकू के बल पर 3850 रुपये लूटने वाले दो आरोपी को जुगसलाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में बलराम सिंह और शंकर रस्तोगी है, जिसके पास से घटना में इस्तेमाल किये गये चाकू, बाइक और रुपये भी बरामद किये है. बताया जाता है कि 26 जून को यह घटना घटी थी.(नीचे भी पढ़े)
जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले बिसराम साकेत से बाइक सवाल तीन युवकों को चाकू दिखाकर लूट लिया था. इस मामले में जुगसलाई थाना में एक एफआइआर दायर किया गया है. इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.



