घाटशिला : घाटशिला अंतर्गत संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के मल्टीमिडिया में सोमवार को ‘मानसिक स्वास्थ्य कल्याण’ के तहत ‘ नशीली दवाओं के दुरुपयोग और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस’ 26 जून को एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया. जिसमें कक्षा नौवीं की छात्रा सायोनिका महतो, दसवीं की छात्रा सौमिली दत्ता एवं छात्र ओम विग ने समन्वयक की भूमिका निभाई. छात्रा सौमिली दत्ता ने दवाइयों के दुरुपयोग एवं ड्रग्स के दुष्प्रभावों से छात्रों को अवगत कराया. छात्र ओम विग ने कक्षा नौवीं के बच्चों के सहयोग से नाट्य रूपांतरण कर बच्चों पर पड़ने वाले सहपाठी प्रभाव को दर्शाया तथा यह समझाया कि सहपाठियों के प्रभाव से हमें नकारात्मक पथ पर आगे नहीं बढ़ना चाहिए. छात्रा सायोनिका महतो ने सभी को नशीली दवाइयों से दूर रहने तथा अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों को ध्यान देने के लिए कहा.(नीचे भी पढ़े)

विद्यालय के प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने छात्रों को नशीली दवाइयों एवं ड्रग्स के दुष्प्रभावों के विषय में बताया एवं उससे बचने के उपाय साझा करने तथा सकारात्मक सहपाठी प्रभाव की ओर ध्यान देने के विषय में कहा. इस सत्र में मुख्य रूप से विद्यालय की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, शैक्षणिक प्रभारी एस आर दत्ता, शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक, प्राइमरी इंचार्ज सुजाता वर्मा, सह शैक्षणिक प्रभारी सास्वती राय पटनायक, उप सह शैक्षणिक प्रभारी नीलिमा सरकार, नेहा मजूमदार, सोमनाथ दे एवं कक्षा नौवीं के विद्यार्थी मौजूद थे. कार्यक्रम के समापन में अनिंदिता दे ने इतनी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए छात्र-छात्राओं एवं सभी का धन्यवाद किया.



