
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के हांडी लाइन से सोनार प्रमोद कुमार बेरा की दुकान से 9 लाख रुपए कीमत का सोना लेकर उनका कर्मचारी दिनेश फरार हो गया. दिनेश दुकान में 12 साल से काम कर रहा था. दुकानदार ने जब दिनेश के घर जाकर इसकी जानकारी दी तो परिवार वाले दुकानदार को ही फंसाने की धमकी देने लगे. परिवार वालों कहना है कि सुसाइड कर वह फसा देंगे. इसके बाद दुकानदार प्रमोद ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है. (नीचे भी पढ़ें) दुकानदार ने पुलिस को बताया कि वह बड़े दुकानदार से सोना लेकर आभूषण बनाकर उसमें हाल मार्क लगाने का काम करता है. सौ ग्राम का जेवर बनाने पर उसको 5 हजार मिलते हैं. दिनेश के साथ 12 साल से काम कर रहा था और उसकी दुकान में रखा 1.94 ग्राम सोना लेकर भाग गया. प्रमोद का कहना है कि वह पहले भी 1.50 ग्राम सोना लेकर भागा था. दिनेश जुगसलाई का रहने वाला है.











