
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर में एक पागल कुत्ते ने सांढ़ के जबड़े को काट लिया. इसके अलावा क्षेत्र के कई बच्चों को भी कुत्ते ने काटा है. इसकी जानकारी मिलने पर जन सेवा संघ ट्रस्ट के रेस्क्यू टीम ने सांड को बांधकर उसका इलाज किया और एंटी रेबीज का वैक्सीन दिया. साथ ही पेन किलर दिया. वही टीम सांढ़ पर नजर बनाए रखे है, ताकि सांड में रेबीज की बीमारी ना फैले. आपको बता दें कुछ दिन पहले इसी तरह की घटना साकची बाजार के शीतला मंदिर के पास घटी थी. जहां रेबीज बीमारी से ग्रसित सांढ़ ने 2 लोगों को पटक पटक कर मार दिया था. अगर सही समय पर टीम पहुंचकर रेबीज इंजेक्शन नहीं देती तो शायद सांढ़ पागल हो जाता और कई लोगों की जान ले सकता था.











