जमशेदपुर : टाटा समूह के एमिरट्स चेयरमैन (सम्मानित अध्यक्ष) रतन टाटा के बारे में यह खबरें चला दी गयी थी कि उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश किया है. इन सारे निवेश की खबरों के बीच रतन टाटा खुद सामने आ गये है.उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने की खबरों को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया साइट पर साफ कर दिया है कि उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी में किीस तरह का निवेश नहीं किया है. (नीचे भी पढ़ें)

क्रिप्टोकरेंसी से उनका कोई लेना देना नहीं है. रतन टाटा ने अपील की है कि वे लोगों से इससे दूर रहने की अपील करते है. उनका किसी भी तरह की क्रिप्टोकरेंसी से कोई संबंध है ही नहीं. एक खबर कुछ मीडिया ने चलाया था कि रतन टाटा ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर दिया है. इस कारण खुद रतन टाटा आगे आये और इसकी सच्चाई बता दी. इससे पहले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस तरह की बातों को साफ तौर पर नकारा था.











