जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के पूजा कॉलोनी में एक 26 वर्षीय युवक मंगल सिंह ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया. रविवार सुबह पुलिस ने शव को शीत गृह से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. (नीचे भी पढ़ें)
मृतक मंगल सिंह के पिता माधव सिंह ने बताया कि उनका कि उनका बेटा कई साल से ब्राउन शुगर का आदी था. कई दिन तक खाना नहीं खाता था. 200-400 रुपये मांगता था और इसके लिए झगड़ा भी करता था. इसीलिए उसे एस्बेस्टस के दूसरे घर में रहने को दिया गया था जहां वह रहता था. लेकिन वह वहां भी अड्डेबाजी करने लगा था. लड़कों को इकट्ठा कर गांजा, ब्राउन शुगर आदि पीता था. रविवार की रात उसने घर की छत के एंगल से लटक कर फांसी लगा ली. उसने फांसी क्यों लगाई इसका कारण पता नहीं चल सका है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.



