अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो सेक्टर 4 थाना अंतर्गत वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा के समक्ष लगे लोहे का ग्रिल बीती रात अज्ञात चोर काट ले गये. इसको लेकर भोजपुरी परिवार की ओर से विरोध दर्ज कराया गया. भोजपुरी परिवार के अनिल सिंह ने कहा कि चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने चोरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि बोकारो पुलिस कप्तान व सेक्टर 4 थाना की पुलिस तत्पर रहती तो यह घटना रोकी जा सकती थी. सेक्टर 4 थाना से कुछ ही दूरी पर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है, इससे से साफ जाहिर होता है कि चोरों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है. इन्हें पुलिस का कोई डर ही नहीं रह गया है.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बोकारो पुलिस कप्तान एवं सेक्टर 4 थाना प्रभारी को 48 घंटे का समय देते हुए कहा कि अगर इस दौरान केस का उद्भेदन नहीं होता है तो इसकी लिखित शिकायत डीजीपी से की जायेगी एवं सेक्टर 4 थाना में तालाबंदी भी की जायेगी.



