गालूडीह: उल्दा पंचायत के पुतरु गांव स्थित फुटबॉल मैदान में रविवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मिंटू महतो ने की. जिसमें झारखंड के विभिन्न मुद्दों को लेकर युवाओं ने अपनी राय रखी. 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति 60-40 व विधानसभा स्तर पर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई. मिंटू महतो ने बताया कि भाषा-खतियान आंदोलन को धार देने एवं आंदोलन के मुद्दों से सभी झारखंडियों को अवगत कराने हेतु तथा जनजागरण कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार एवं सशक्त करने के लिए बैठक आयोजित की गयी है.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही युवा साथियों के साथ खातियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, उद्योग नीति, विस्थापन नीति, पेसा कानून, सीएनटी एक्ट को शक्ति से लागू करना आदि विषय पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही निर्णय लिया गया कि प्रत्येक गांव में बैठक कर पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन होगा. बैठक में रामदास मुर्मू, मिंटू महतो, बिश्वनाथ, खकन महतो, विकाश ,शैलेंद्र , अरविंद, गुणोधर, अजय, भोलानाथ, असित, उज्जल आदि उपस्थित थे.















