जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत मकदमपुर में रेलवे के रिटायर कर्मी गणेश तांती समेत चार लोगों को बिजली का करंट लग गया है. मकदमपुर में जलजमाव हो गया था. घरों में पानी भरा हुआ है. गणेश तांती अपने घर में कुछ सामान लेने गए तो वहीं बिजली का करंट उनको लग गया. इसके अलावा तीन लोगों को और बिजली का करंट लगा है. लेकिन वह तीनों बच गए हैं. लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह गणेश तांती को वहां से लेकर खासमहल अस्पताल ले गए. (नीचे भी पढ़े)
जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है. भाजपा नेता विमल बैठा ने बताया कि उनको घटना की सूचना मिली तो फौरन बिजली विभाग के एसडीओ को फोन कर इलाके की लाइन कटवाई. उन्होंने कहा कि शनिवार को डीसी विजया जाधव ने इसी क्षेत्र का दौरा किया था. इसके बावजूद बिजली विभाग ने इस इलाके की अब तक लाइन नहीं काटी थी. इसी के चलते यह घटना घटी है.















