गालूडीह: ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के पिता लखन मुर्मू की अंत्येष्टि में विभिन्न क्षेत्र के गण्य मान्य लोग शामिल हुए. धालभूमगढ़ प्रखंड के मौदाशोली पंचायत अंतर्गत पैतृक गांव नुवाग्राम में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, शिक्षाविद एवं पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए. विदित हो कि मंगलवार को घाटशिला कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी लखन मुर्मू का झाड़ग्राम ज़िला अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया था. (नीचे भी पढ़े)

पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रो मित्रेश्वर ने कहा कि लखन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के मिशाल थे. उन्होंने पूरी लगन के साथ घाटशिला कॉलेज को सेवा दी. हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. स्वच्छ छवि एवं सरल स्वभाव के कारण सभी के प्रिय थे. मौके पर डॉ सुबोध सिंह, समाजसेवी कालीराम शर्मा, समाजवादी पार्टी के नेता नसीम बक्श, राजकुमार चौहान तथा विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत भी नुवाग्राम पहुंचे तथा स्व. मुर्मू के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर ज़िला परिषद के अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, ज़िला परिषद सदस्य डॉ कविता परमार, ज़िला परिषद सदस्य डॉ परितोष कुमार, ज़िला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पूर्व जिला परिषद सदस्य आरती सामाद, घाटशिला के प्रमुख सुशीला टुडू, पूर्व प्रमुख हीरामणि मुर्मू, मुखिया फागु सोरेन, मुखिया पायो हेम्ब्रम, मुखिया पार्वती मुर्मू, उपमुखिया बिशु टुडू, हरिहर हेम्ब्रम, भादो मांडी, सुब्रत दास समेत अनेक गण्यमान्य लोग नुवाग्राम पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.




