रांची : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (विमानपत्तन) से हवाई जहाज की यात्रा को लेकर 11 जुलाई से नया शिड्यूल जारी कर दिया गया है. 12 जुलाई से नया समय सारिणी लागू कर दी गयी है. इसके तहत कुल 34 फ्लाइट सेवाएं यहां से उड़ान भरेगी. पुणे, बंगलुरु, कोचिन, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ, भुवनेश्वर, देवघर, पटना, मुंबई, अहमदाबाद, गोवा समेत अन्य प्रदेशों में जाने केलिए फ्लाइट उपलब्ध होगी. 34 फ्लाइट में सबसे अधिक फ्लाइट इंडिगो की होगी जबकि एयर एशिया और विस्तारा के साथ साथ एलायंस एयर का भी विमान की टाइमिंग जारी की गयी है. पहली बार रांची एयरपोर्ट से हैदराबाद रांची हैदराबाद विमान को शुरू किया जा रहा है, जो मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को आयेगी और जायेगी. इंडिगो की यह उड़ान रात 8 बजे से 8.30 बजे के बीच होगी. (नीचे भी पढ़ें)
नीचे देखे पूरा फ्लाइट का शिड्यूल :
संख्या — फ्लाइट के आगमन का समय — उड़ान भरने का समय — क्षेत्र (नीचे पढ़ें सूची)
- सुबह 7.20 बजे — सुबह 8.05 बजे — पुणे-रांची-बैंगलुरू (रविवार से शनिवार तक)
- सुबह 7.25 बजे — सुबह 7.55 बजे — बैंगलुरू-रांची-बैंगलुरू-कोचिन (रविवार से शनिवार तक)
- सुबह 7.30 बजे — सुबह 8 बजे — दिल्ली-रांची-दिल्ली (रविवार से शनिवार तक)
- सुबह 8 बजे — सुबह 8.20 बजे — कोलकाता-रांची-कोलकाता (रविवार से शनिवार तक)
- सुबह 8.40 बजे — सुबह 9.10 बजे — मुंबई-रांची-मुंबई (रविवार से शनिवार तक)
- सुबह 9.10 बजे — सुबह 9.40 बजे — दिल्ली-रांची-दिल्ली (रविवार से शनिवार तक)
- रात 8 बजे — रात 8.30 बजे — हैदराबाद-रांची-हैदराबाद (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार)
- सुबह 9.35 बजे — सुबह 10.10 बजे — लखनऊ-रांची-भुवनेश्वर (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार)
- सुबह 9.50 बजे — सुबह 10.20 बजे — दिल्ली-रांची-दिल्ली (रविवार से शनिवार तक)
- सुबह 11.15 — सुबह 11.45 बजे — बैगलुरू-रांची-बैगलुरू (रविवार से शनिवार तक)
- सुबह 11.30 बजे — दोपहर 12 बजे — हैदराबाद-रांची-हैदराबाद (रविवार से शनिवार तक)
- दोपहर 12 बजे — दोपहर 12.30 बजे — दिल्ली-रांची-दिल्ली (रविवार से शनिवार तक)
- दोपहर 12.10 बजे — दोपहर 12.40 बजे — देवघर-रांची-देवघर (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार)
- दोपहर 12.50 बजे — दोपहर 1.30 बजे — पटना-रांची-पटना (रविवार से शनिवार तक)
- दोपहर 1.10 बजे — दोपहर 1.40 बजे — भुवनेश्वर-रांची-लखनऊ (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार)
- दोपहर 1.55 बजे — दोपहर 2.55 बजे — पटना-रांची-पटना (मंगलवार)
- दोपहर 2.20 बजे — दोपहर 3 बजे — मुंबई-रांची-मुंबई (रविवार से शनिवार तक)
- दोपहर 2.40 बजे — दोपहर 3.10 बजे — बैंगलुरू-रांची-बैंगलुरू (रविवार से शनिवार तक)
- दोपहर 2.40 बजे — दोपहर 3.10 बजे — बैंगलुरू-रांची-बैंगलुरू (रविवार से शनिवार तक)
- दोपहर 3.35 बजे — शाम 4.10 बजे — अहमदाबाद-रांची-अहमदाबाद (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार)
- दोपहर 3.45 बजे — शाम 4.15 बजे — दिल्ली-रांची-दिल्ली (रविवार-शनिवार तक)
- शाम 4 बजे — शाम 4.30 बजे — मुंबई-रांची-मुंबई (रविवार से शनिवार तक)
- शाम 4.40 बजे — शाम 5.10 बजे — चेन्नई-रांची-चेन्नई ( रविवार से शनिवार तक)
- शाम 4.50 बजे — शाम 5.20 बजे — कोलकाता-रांची-कोलकाता (रविवार से शनिवार तक)
- शाम 5.25 बजे — शाम 5. 55 — दिल्ली-रांची-दिल्ली (रविवार से शनिवार तक)
- शाम 5.30 बजे — शाम 6 बजे — कोलकाता-रांची-कोलकाता (मंगलवार, गुरुवार)
- शाम 6.35 बजे — 7.05 बजे — कोलकाता-रांची-कोलकाता (शनिवार)
- शाम 6.15 बजे — शाम 6.45 — गोवा-रांची-गोवा (रविवार, गुरुवार, शनिवार)
- शाम 6.55 बजे — 7.35 बजे — दिल्ली-रांची-दिल्ली (रविवार से शनिवार तक)
- शाम 7.15 बजे — शाम 7.45 बजे — कोलकाता-रांची-कोलकाता (रविवार से शनिवार तक)
- शाम 7.45 बजे — शाम 8.20 बजे — दिल्ली-रांची-दिल्ली (रविवार से शनिवार तक)
- शाम 8 बजे — शाम 8.30 बजे — मुंबई-रांची-मुंबई (रविवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार)
- शाम 8 बजे — शाम 8.30 बजे — हैदराबाद-रांची-दिल्ली (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार)
- शाम 8.10 बजे — शाम 8.45 बजे — बैंगलुरू-रांची-पुणे (रविवार से शनिवार तक).




