जमशेदपुर : जुगसलाई नगरपरिषद पेंशनभोगी कर्मचारी संघ ने मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. कर्मचारियों ने पेंशन रिवीजन, अनुपरीक्षित पेंशन, पारिवारिक पेंशन, मेडिकल भत्ता और राज्यादेश अनुसार महंगाई भत्ता से संबंधित अपनी मांगों से कार्यपालक पदाधिकारी को अवगत कराया. बतौर ज्ञापन 25 अप्रैल को पेंशन भोगी कर्मचारियों के एक शिष्टमंडल ने कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात की थी और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया था. (नीचे भी पढ़ें)
जिसपर कार्यपालक पदाधिकारी ने समस्या के निदान का आश्वासन दिया था. इसके बावजूद अभी तक इस विषय पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया. जिससे पेंशन भोगा कर्मचारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं. कोई भुखमरी का शिकार हो रहा हो तो कोई अपने लिए जीवन रक्षक दवाई नहीं खरीद पा रहा है. ऐसे में पेंशनभोगी कर्मचारी संघ ने समस्या के निदान की गुहार लगाई हैं.




