
घाटशिला : आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर बुधवार को मोहर्रम कमेटी मऊमंडार की एक बैठक मोहम्मद नसीम एवं मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता में लाइसेंस धारी मोइनुद्दीन की उपस्थिति में आयोजित की गयी. पर्व के दौरान होने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श की गई एवं आयोजित की जाने वाली कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी. (नीचे भी पढे़ें)
इस मौके पर पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान, उपाध्यक्ष शेख आजाद को बनाया गया जबकि मोहम्मद हुसैन अंसारी को सचिव, फारुख सिद्दीकी को सह सचिव, मोहम्मद फारुख खान को खजांची, मोहम्मद सकलेन अंसारी को सह खजांची एवं अब्दुल खालिक को अखाड़ा उस्ताद बनाया गया. साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में नसीम खान, शाहनवाज खान, मोहम्मद सैफ, शेख आदिल, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद अरबाज, शेख अफरीदी, मुस्ताक , छूनकू, फैजल सिद्धकी, जाहिद अंसारी के नाम शामिल है.



