
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी ने कंट्रोल रूम में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश दिया. एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि पुलिस शहर में गश्त पर लगातार ध्यान दे. अराजक तत्वों पर निगाह रखी जाए. चोरी और छिनताई की घटनाओं पर लगाम लगाई जाए. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए शहर के अपराध पर तत्वों पर अंकुश लगाया. गौरतलब है कि पूरे शहर में सड़कों पर कैमरे लगाए गए हैं. इसके जरिए कंट्रोल रूम से शहर की निगरानी की जा रही है. गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया की एसएसपी शहर की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं.



