घाटशिला: घाटशिला में एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर गुरुवार को घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष सत्यजीत सीट की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित हुए. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सप्ताह में एक दिन हर पंचायत का भ्रमण किया जाएगा और जितने पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता से संपर्क करके उन्हें फिर से पार्टी में जोड़ने के लिए जागरूक किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
निर्णय लिया गया कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता ही रीढ़ होते हैं. इसलिए आने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हो इसके लिए आपस में नए पुराने सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कमेटी के प्रदेश सचिव सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि बीस सूत्री सदस्य सनत काल्टू चक्रवर्ती, मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन मोहंती, गोपाल शर्मा, मोइनुद्दीन, जगमोहन शर्मा, मंजर हुसैन समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.



