गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के पुतरु टोल प्लाजा के पास बुधवार देर रात मछली लदे ट्रक को पीछे से आए एक 709 ट्रक संख्या एनएल01एसी 3617 ने जोरदार टक्कर मार दी. 709 एसी लगे ट्रक में पीज़ा बनाने वाली मेटेरियल भरा हुआ था. दुर्घटना में टक्कर मारने वाले 709 ट्रक का चालक मोहम्मद तौफ़ीक़ केबिन में घंटों तक फंसा रहा. मदद के लिए चालक जोर-जोर से चिल्लाने लगा. चिल्लाने की आवाज सुनकर टोल प्लाजा के कर्मचारी भागते हुए ट्रक के पास पहुंचा. जाकर देखा कि ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह से फंसा हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
इधर, सूचना पर गालूडीह पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकाला. फिर आनन फानन में टोल प्लाजा के एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल भेजा. फिर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ कर आवागमन सुचारु किया. जानकारी के अनुसार बुधवार रात 709 ट्रक कोलकाता से रांची जा रही थी. इस दौरान पुतरु टोल प्लाजा के पास आगे जा रहे ट्रक संख्या एपी07टीएच-3355 को टक्कर मार दी. इससे टक्कर मारने वाले 709 ट्रक का चालक उसमें फंस गया. घटना में चालक बुरी तरह से घायल हो गया है.



