जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना की पुलिस वाहन चोर गिरोह का परदाफाश किया है. पुलिस ने दो एक्टिवा स्कूटी और दो प्लेजर मोटरसाइकिल को बरामद किया है. स्कूटी का नंबर जेएच 05बीएफ 5624 और जेएच 05बीएच 9526 है. वहीं, प्लेजर का नंबर जेएच 05 एसी 2781 और जेएच 05एजी 6981 है. पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में जमशेदपुर के मानगो आजाद बस्ती रोड नंबर 5 निवासी मोहम्मद इस्माइल, सिदगोड़ा के भुइयांडीह बावरी बस्ती निवासी सावन कालिंदी उर्फ कालिया और सिदगोड़ा बाबूडीह ग्वाला बस्ती निवासी सुनील कालिंदी उर्फ प्रदीप शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी फिरदौस और विकास भट्टाचार्य की गाड़ी चोरी होने के मामले में अनुसंधान के दौरान इस गिरोह का परदाफाश किया है. गिरोह का परदाफाश करने वालों में गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन, अवर निरीक्षक कुंदन कुमार सिंह, अरविंद कुमार, नवीन कुमार राणा, रितेश तिग्गा, गोपाल कृष्ण के अलावा सहायक अवर निरीक्षक रफी आलम, आरक्षी विजय कुमार शामिल है. पुलिस इन तीनों से पूछताछ कर रही है.



