
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के सी /16 आजाद पथ क्रास रोड नंबर तीन, जोन नम्बर 10 निवासी राज कुमारी जायसवाल से डिजिटल मार्केटिंग में पैसा इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर साइबर बदमाशों ने कुल 8 लाख 45 हजार 420 रूपए की ठगी कर ली. घटना 28 जून से 7 जुलाई के बीच की हैं. इस संबंध में राज कुमारी जायसवाल ने बिष्टुपुर साइबर थाने में एफआइआर दर्ज कराई हैं. राजकुमारी जायसवाल का कहना था कि 28 जून को उनकी मोबाइल नंबर 7209586366 पर मोबाइल नंबर 8886352307 से एप्लिकेशन में मैसेज आया कि डिजिटल मार्केटिंग में जांच करने के लिए और मोबाइल से यू-टयूब में वीडियो लिंक को सब्सक्राइब करने पर पैसा मिलता हैं तो उसने स्वीकार कर लिया और टाक्स पूरा करने पर टेलीग्राम में शामिल होने के लिए कहा गया. (नीचे भी पढ़ें)
शामिल होने पर कासबी नामक रिसेप्सनिसट से कोड मिलने पर वह डिजिटल मार्केटिंग करने लगा. एक सब्सक्राइब करने पर 50 रुपये मिलता था. इस प्रकार पहली बार उसे एचडीएफसी के खाते में 150 रुपये मिला था. इसके बाद से वह टाक्स देना शुरू कर दिया. चैटिंग के लिए क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट करना पड़ता था. 30 जून को राजकुमारी ने 35 हजार 6 सौ रुपए इनवेस्ट किया. लेकिन रिफंड नहीं हुआ. इस पर उसे बोला गया कि रूपए वापस लेने के लिए दो लाख रूपए रिमेक प्लान में जमा करना होगा. (नीचे भी पढ़ें)
7 जुलाई को दो लाख रूपए का भुगतान कर दिया. फिर भी रिफंड नहीं हुआ. तब उन्हें बोला गया टाक्स पूरा करने में काफी समय लगाया हैं इसलिए डाटा मेंटनेंस टैक्स में 4 लाख 48 हजार रूपए 186 रूपए जमा करना होगा. तभी रिफंड होगा. इस प्रकार साइबर बदमाशों ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर राज कुमारी जायसवाल के एचडीएफसी और बैंक ऑफ बड़ोदा की खाते से कुल 8 लाख 45 हजार 420 रूपए विभिन्न नाम के खाते में जमा कराकर ठगी कर लिया हैं.



