जमशेदपुर : तुलसी भवन की ओर से आयोजित हो रहे तुलसी जयंती समारोह के कार्यक्रमों के अंतर्गत रविवार को कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें नगर के 22 स्कतूलों के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का आरंभ मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी के स्वागत भाषण के साथ हुआ. प्रतियोगिता में अरुण कुमार तिवारी, यमुना तिवारी व्यथित, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अशोक पाठक ‘स्नेही’, पूनम महानंद एवं संजय पाठक ‘सनेही’ ने निर्णायक की भूमिका निभाई. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान करने वालों में ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, सुरेश चन्द्र झा, डॉ अजय कुमार ओझा, नीलिमा पाण्डेय, वीणा पाण्डेय ‘भारती’, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, बसंत जमशेदपुरी, कन्हैया लाल अग्रवाल तथा जितेश तिवारी प्रमुख रहे. मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता में जुस्को स्कूल साउथ पार्क के जगत किशोर प्रथम, बीएसएस प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड, सोनारी की मोनालिसा मंडल द्वितीय एवं एसएस एकेडमी, बालीगुमा की नीतचि कौर तृतीय आयीं. इनके अलावा आरके मिशन स्कूल सिदगोड़ा की रीमा कुमारी, संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल के जय कुमार को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया.














