
जमशेदपुर : सावन की दूसरी सोमवारी पर स्टील सिटी एचपी गैस एजेंसी के संचालक राहुल प्रसाद द्वारा मानगो कल्याण विहार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में राहुल प्रसाद ने कहा कि रक्तदान महादान होता है. जिसमें समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान कुल 52 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इस कल्याणीकारी कार्य में कमलेश साहू, सजल गोपाल, चिंटू ठाकुर, श्रीकांत सिंह, तरुण सिंह, राहुल प्रसाद, रोहित सखूजा उपस्थित थे.



