जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम शाखा, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 683वां नेत्र शिविर सोमवार को ऑपरेशन कराये मरीजों की विदाई के साथ संपन्न हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील के संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के संयोजन में कंपनी की सीएसआर गतिविधि के तहत आयोजित इस शिविर में ऑपरेशन कराये 33 नेत्र रोगियों की आंखों की पट्टी खोल कर उनकी अंतिम जांच की गयी एवं उन्हें आवश्यक चश्मा, दवा एवं आंखों की देखभाल के टिप्स देकर विदा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

सर्वप्रथम जानेमाने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी टीम ने नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर उनकी अंतिम जांच की, जिसके पश्चात रेड क्रॉस कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह, चन्दन कुमार, विशाल कुमार सिंह, राकेश मिश्र, दीपक शर्मा एवं अन्य ने नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया एवं दवाइयां प्रदान की. नेत्र रोगियों को आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी देने के बाद विदा किया गया. शिविर का संचालन कर रहे राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल ने बताया कि रेड क्रॉस एवं लोहिया नेत्रालय का 684वां नेत्र शिविर बीआइटी सिन्दरी एल्युम्नाइ एसोसियेशन के जमशेदपुर चैप्टर के संयोजन में 22 से 24 जुलाई तक आयोजित किया जायेगा.



