
जमशेदपुर : कोल्हान के तीनों प्रखंड समते पूरे झारखंड में लगातार दो दिनों से रुक-रुकर बारिश हो रही है. इस दौरान जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं मंगलवार को जमशेदपुर में बादल छाये रहे. इस दौरान दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई. बारिश 4 एमएम दर्ज की गयी. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मौसम पूर्वानुमान रांची केंद्र के हेड साइटिस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मंगलवार से बंगाल की खाड़ी में एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. जिससे एक बार फिर बारिश होगी. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि अगले दो दिन यानी 20 जुलाई तक बादल छाये रहेंगे और मानसून की अच्छी खासी बारिश देखने को मिलेगी.




