घाटशिला : कांग्रेस कमेटी के मनरेगा विभाग के जिलाध्यक्ष तापस चटर्जी ने मंगलवार को विभिन्न मांगो को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम घाटशिला एसडीओ सत्यवीर रजक को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में तापस चटर्जी ने बताया कि जन वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकान का संचालन करने वाले डीलरों को पिछले 17 महीने से उनका कमीशन नहीं दिया गया. पीडीएस डीलर का कमीशन के रूप में 13 करोड रुपए बकाया है. इसमें सिर्फ घाटशिला प्रखंड के 90 डीलरों का एक करोड़ 30 लाख रुपया कमीशन बकाया है. कमीशन की राशि नहीं मिलने के कारण डीलरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा. साथ ही साथ मानदेय भी बकाया है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का पिछला 6 महीने से वेतन नहीं दिया गया है. पीडीएस डीलरों का कमीशन जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की.(नीचे भी पढ़े)
सरकारी विद्यालयों मे मिड डे मील का भोजन पर्याप्त रूप से आपूर्ति हो ताकि सही समय पर सभी बच्चों को भोजन मिल सके. इस मौक़े पर कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अमित राय, धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सतोदल गिरी, कांग्रेसी राजकिशोर सिंह, शेख फारुक, गालूडीह मंडल अध्यक्ष मानस दास, घाटशिला मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, दामपाड़ा मंडल अध्यक्ष नरेश महाकुड़, प्रदीप भद्र, कांतोलाल दास, उत्तम सिन्हा, शहनाज अलम, मंजर हुसैन, राजेन बाजराई, दिलीप टुडू, मंगल मांडी, लोबिन सिंह, सुकलाल सोरेन, हुनु बारिक, बरुन बारिक, विनोद शर्मा, सोमाय हेम्ब्रम, तारक बारिक, राजा बारिक, रोबिन बारिक, मनोज परिडा, सुमन दास, समीर मदीना, भोलानाथ मानकी, राजाराम गोप, विस्वदेव शीट, अभिजीत विश्वास, समीर कुमार मदीना, आनंद शेखर, संदीप साधदार, शिबू महतो समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.




